अजब-गजब: अजब-गजब: जब एलियंस ने की किडनैपिंग, महिला के इस डरावने दावे से हैरत में पड़े लोग

अजब-गजब: जब एलियंस ने की किडनैपिंग, महिला के इस डरावने दावे से हैरत में पड़े लोग
  • महिला ने किया हैरान करने वाला दावा
  • एलियंस द्वारा किडनैप करने की कही बात
  • सोशल मीडिया पर दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ब्रह्मांड में एलियंस की मौजूदगी को लेकर अभी भी कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं। सालों से दुनियाभर के वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब ढूढ़ने के प्रयास में लगे हुए हैं। लेकिन अभी तक उन्हें इसका कोई जबाव नहीं मिल पाया है। वहीं दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने एलियन को देखने का दावा किया है। इनमें से कई दावे ऐसे हैं जो बेहद हैरान करने वाले हैं। ऐसा ही दावा एक महिला ने भी किया है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है।

महिला का दावा है कि जब वह छोटी थी, तब कुछ एलियंस ने उसकी मां को किडनैप कर लिया था। महिला के मुताबिक जब उसकी मां और अपनी दोस्त लिना के साथ घर की छत पर घूम रही थीं। उस दौरान उन्होंने अचानक आसमान में तेज रोशनी देखी। इसके बाद कुछ ऐसा घटित हुआ कि तीन घंटे बीत गए। महिला का कहना है कि उसके मां ने उसे इस वाक्ये के बारे में बताते हुए कहा कि तेज रोशनी चमकने के बाद अचानक वह दिखनी बंद हो गई।

महिला ने बताया कि उस समय मेरी मां को लगा कि उसने केवल 15 मिनट छत पर बिताए पर असलियत में वो करीब 3 घंटे छत पर रही। उसे आज तक समझ नहीं आया कि उसके लाइफ के वो तीन घंटे कहां गए। और इस दौरान वहां आए वो अपरिचित लोगों ने वहां क्या किया और वो अचानक कहां गायब हो गए?

सोशल मीडिया पर शेयर किया किस्सा

दरअसल महिला ने यह पूरी कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर बताई। उसने कहा कि करीब 10 साल तक कोई संपर्क नहीं होने के बाद उसने अपनी मां की दोस्त लिसा से एक बार फिर मुलाकात की। जिसमें उसने देखा कि वह बहुत अलग-अलग रह रही थी। साथ ही अजीबोगरीब व्यवहार कर रही थी। वह पहले के मुकाबले बहुत खुश और शांत रहने लगी थी। इसके थोड़े ही समय बाद वह 10 साल पहले की घटना को लेकर खुलकर बात करने लगी।

वहीं महिला की मां ने बताया कि उसे उस रात जो हुआ उसके बारे में जरा सा भी याद नहीं था लेकिन लीजा को सबकुछ याद था। पहले वह बताने से मना कर रही थी, लेकिन थोड़ा समय बीत जाने के बाद वह सबकुछ बताने लगी।

लिसा ने दावा किया कि उसे बहुत अच्छे से याद है कि उस दौरान उसकी किडनैपिंग तीन बार हुई थी। उन तीन घंटों में उसकी दोस्ती् यूएफओ में आए एलियंस से भी हुई थी। महिला ने बताया कि मेरी मां को उनकी दोस्त लीजा की बातों पर भरोसा नहीं होता लेकिन लीसा को विश्वास है कि एक दिन वह उस पर भरोसा जरुर करेगी।

''क्या है सच्चाई?''

महिला ने बताया कि उसकी मां लिसा से सवाल करती है कि क्या एलियंस वाली बात सच है? जिस पर लिसा केवल इतना कहती है कि तुम्हें खुद पता चल जाएगा। साथ ही वह बताती है कि जब से उसको एलियंस की सच्चाई का पता लगा है तब से उसकी लाइफ अच्छी हो गई है। बता दें कि इससे पहले भी कई लोगों ने एलियंस से मुलाकात और अपहरण करने का दावा किया है।

Created On :   20 Jan 2024 7:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story